RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: जगजीवन कॉलेज में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अक्टूबर। बुधवार को जगजीवन कॉलेज, आरा के माता इंद्राणी देवी, सभागार में सेमेस्टर 5 के (सत्र-2023 27) के बच्चों के लिए ‘रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल’ की ओर से ‘इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ आयोजित किया गया इसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा सिंह ने किया एवं ‘यूथ फार सेवा’ आरा नगर के नोडल पदाधिकारी आनंद जी उपस्थित थे। छात्र/ छात्राओं की भारी भीड़ को देखते हुए तीन सत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। आनन्द जी ने अपने सम्बोधन में यूथ फार सेवा के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम जैसे-शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण से सम्बन्धित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या ने इन्टर्नशिप के विषय में जानकारी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि इन्टर्नशिप 100 नं. का एक फिल्ड रिलेटेड लर्निंग कोर्स है जो 5 वें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से करना है। इसमें जिस संस्था से MoU अर्थात् समझौता ज्ञापन कालेज से किया जाएगा उससे 120 घंटे का शत्-प्रतिशत् उपस्थिति के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा तथा उस संस्था से इन्टर्नशिप करने का सर्टिफिकेट लाना होगा। यहां 10 नं. उपस्थिति पर, 30 नं सर्टिफिकेट में प्राप्त ग्रेड पर 40 नं. प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर एवं 20 नं मौखिक पर दिया जाएगा।
इसलिए सभी छात्रों से गम्भीरता के साथ इस इन्टर्नशिप प्रोग्राम को करने का निर्देश दिया।
उक्त कार्यक्रम में सभी फैकल्टी मेंबर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आइक्यूएसी कोर्डिनेटर डॉ असलम परवेज ने किया।

Related posts

झारखण्ड:रीढ़ विहीन मुख्यमंत्री हैं चंपाई सोरेन : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारीयों के साथ कि बैठक।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर मोटरयान निरीक्षक गढ़वा के द्वारा स्कूली बसों की गई जाँच।

rktvnews

भारत टेक्स 2026 में बिहार की औद्योगिक क्षमता का दमदार प्रदर्शन, निवेशकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

योकोहामा इंडिया भविष्य के लिए तैयार मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के ज़रिए मोबिलिटी को आगे बढ़ा रहा है।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ का औचक निरीक्षण!साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।

rktvnews

Leave a Comment