RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का लोकार्पण।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)15 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को होटल हयात सेंट्रिक, राजपुर रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफार्म जनसंचार का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाचार माध्यम लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो न केवल शासन-प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु का कार्य करता है, बल्कि समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को भी सशक्त बनाता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक भास्कर समूह ने सदैव जनहित और राष्ट्रहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि न्यूज़ ऐप के माध्यम से सही और विश्वसनीय समाचारों की उपलब्धता आम नागरिकों तक शीघ्रता से पहुंचेगी, जिससे सूचना तंत्र और अधिक सशक्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश “डिजिटल क्रांति” के नए युग में प्रवेश कर चुका है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर शासन को पूरी तरह पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऐप के डेवलपर्स और दैनिक भास्कर समूह की टीम को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड समेत पूरे देश में सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता को नई दिशा देगी।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, योग गुरु स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

बचपन को आकार प्रदान करना और उसके सामाजिक-आर्थिक संदर्भ: यूनिसेफ की साझेदारी में विशेष रूप से क्यूरेटेड वर्ग में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पांच फिल्में दिखाई जा रही हैं।

rktvnews

भोजपुर:केन्द्र सरकार के जातीय जनगणना के निर्णय को विपक्ष द्वारा श्रेय लेने की पाखंडी राजनीति हो रही है: निहोरा यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंदों के लिए संजीवनी से कम नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

उत्तर प्रदेश में निवेशकों को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए आगरा में मेगा आरआईएसए सेमिनार आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में 8,800 करोड़ रुपये की लागत वाले विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

Leave a Comment