RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

बिहार में आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए ईवीएम-वीवीपैट का पहला रैंडोमाइजेशन पूरा; सूचियां राजनीतिक दलों के साथ साझा की गईं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशानुसार, दूसरे चरण में चुनाव वाले बिहार के सभी 20 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) ने ईवीएम-वीवीपीएटी का पहला रैंडोमाइजेशन पूरा कर लिया है, जो 13 अक्टूबर, 2025 को प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) में सफल रहे थे।
प्रथम रैंडोमाइजेशन राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा ईवीएम प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) के माध्यम से किया गया।
प्रथम रैंडोमाइजेशन के बाद, कुल 53,806 मतपत्र इकाइयां (बीयू), 53,806 नियंत्रण इकाइयां (सीयू) और 57,746 वीवीपीएटी को 45,388 मतदान केंद्रों वाले 122 विधानसभा क्षेत्रों में यादृच्छिक रूप से आवंटित किया गया।
रैंडोमाइजेशन की गई ईवीएम और वीवीपीएटी की निर्वाचन क्षेत्रवार सूची संबंधित जिला मुख्यालयों पर सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई।
इन ईवीएम और वीवीपीएटी को राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संबंधित विधानसभा के स्ट्रांग रूम में संग्रहित किया जाएगा।
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद, प्रथम रैंडोमाइजेशन वाली ईवीएम और वीवीपीएटी की सूची भी सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ साझा की जाएगी।

Related posts

गढ़वा:जिले में 18 बालूघाटों की ई-नीलामी पर मंथन, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश।

rktvnews

नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित!लोक अदालत में 4788 केसों का किया फैसला।

rktvnews

इंडस्ट्रियल क्लस्टर- भारत की ग्रीन हाइड्रोजन रणनीति का केन्द्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:अनियमितता के कारण भोजपुर के चार उर्वरक प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द।

rktvnews

किशनगंज में प्रशांत किशोर ने की बिहार के मुसलमानों से अपील।

rktvnews

Leave a Comment