RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 अक्टूबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास, मईया समान योजना, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखा।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Related posts

दुमका:तसर की खेती के साथ हल्दी की खेती कर कृषक करें अपनी आय में वृद्धि : उपविकास आयुक्त

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

कनेक्टिविटी और समावेशिता पर केंद्रित आईटीयू केलिडोस्कोप-2024 का समापन।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान’ में नाट्य विभाग के विद्यार्थियों ने किया शानदार नुक्कड़ नाटक ।

rktvnews

सलेमपुर मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्षों की बैठक संपन्न!बूथ कमेटियों को सशक्त बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल होगा:पूर्व मंत्री सह विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु अंतर्विभागीय कार्य समूह से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment