RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मिशन ओलंपिक सेल ने उपकरण मरम्मत एवं उन्नयन के लिए ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन और प्रवीण जाधव के प्रस्तावों को स्वीकृति दी

RKTV NEWS/02 जून।युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) के अंतर्गत मिशन ओलंपिक सेल ने ओलंपिक निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन तथा तीरंदाज प्रवीण जाधव के क्रमशः उपकरण उन्नयन के प्रस्तावों को पहली जून को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
प्रस्ताव के तहत जहां एलावेनिल अपने उपकरण की मरम्मत और पेलेट (गोली) के परीक्षण के लिए जर्मनी में वाल्थर फैक्ट्री जाएंगी, वहीं प्रवीण अपने तीरंदाजी उपकरणों का दूसरा सेट खरीदेंगे। यह कदम उठाना अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए काफी आवश्यक हो गया है, क्योंकि आयोजन के दौरान उपकरण की विफलता के मामले में मरम्मत के लिए कोई समय आवंटित नहीं किया गया है।
मिशन ओलंपिक सेल ने इस महीने के अंत में नाइजीरिया के लागोस में होने वाली डब्ल्यूटीटी कंटेंडर में भाग लेने के उद्देश्य से वित्तीय सहायता के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता श्रीजा अकुला के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत श्रीजा के फ्लाइट टिकट, भोजन, आवास, स्थानीय परिवहन, वीजा लागत और अन्य खर्चों के साथ ही बीमा शुल्क का वित्तपोषण भी किया जाएगा।

Related posts

नही सो रहा जिला प्रशासन!बालू माफियाओं की नींद उड़ी।

rktvnews

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के बैनर तले जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन।

rktvnews

रामगढ़ :उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

rktvnews

बागपत:विकास भवन में ई-ऑफिस प्रणाली का किया शुभारंभ।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने श्रम संहिता के तहत आने वाले श्रमिकों के लिए राष्ट्रव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ किया।

rktvnews

राजस्थान:सड़कों के निर्माण के संबंध में की गई बजट घोषणा को निर्धारित समय में पूर्ण करें सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment