RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गिरीडीह:40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, उड़ीसा में आयोजित।

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के मनीष यादव भुनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे, जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने शुभकामनाएं दी, उनके जज्बे, हौसले और दृढ़ संकल्प की सराहना की।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)10 अक्टूबर। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,नई दिल्ली एवं उड़ीसा एथलेटिक्स संघ द्वारा 10 से 14 अक्टूबर तक कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के मनीष यादव को झारखंड राज्य टीम में शामिल किया गया है। आज से शुरू हो रहे प्रतियोगिता में पूरे देश के सभी राज्यों के 2100 एथलीटों के बीच बालक अंडर 20 वर्ष आयु में मनीष यादव 400 मीटर एवं मिक्स रिले दौड़ के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। इसके पूर्व मनीष यादव ने 22 से 24 सितंबर तक रांची में आयोजित 400 मीटर में रजत पदक एवं मिक्स रिले में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में मनीष यादव प्राइवेट एकेडमी बंगलौर में अभ्यास करते हैं। साथ ही पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में राज्य के सभी पदक जीत चुके हैं। जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने मनीष यादव को जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु शुभकामनाएं दी और उनके जज्बे, हौसले और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस चैंपियनशिप में आप पूरी मेहनत और समर्पण का परिचय देंगे, खेलों में आपकी समावेशिता और उत्कृष्टता हमारे प्रयासों को और सशक्त बनाएगी।”

Related posts

विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, यूरोपीय संघ-भारत मिलकर स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु भागीदारी के तहत सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रयासरत

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:मतदान केंद्रों पर राजनैतिक दल से किसी प्रकार की न ली जाए सहायता: डीएम,भोजपुर

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन।

rktvnews

अंग दान हेतु विशेष बैठक आयोजित, परिवार के चार सदस्य अंगदान को तैयार:रामबाबू चौरसिया

rktvnews

बड़हरा कृषि प्रक्षेत्र का संयुक्त कृषि निदेशक संतोष कुमार उत्तम ने किया निरीक्षण!दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment