RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

खरीफ महाअभियान – 2023 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला आयोजित

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा) 02 जून।खरीफ महाअभियान 2023 के तहत भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड मे कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) भोजपुर के सौजन्य से प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कर्मशाला में कृषि वैज्ञानिक शशि भूषण शशि ने किसानों को खरीफ मौसम में उन्नत किस्म के धान के बीजों की जानकारी दी। उन्नत किस्म के धान की पैदावार, उसके फायदे तथा उसके लगाने के वैज्ञानिक तरीकों के संबंध में जानकारी दी। ढैंचा की खेती तथा उसके लगाने से कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी के संबंध में भी जानकारी दी गई। किसानों को खेतों में पराली नहीं जलाने के संबंध में भी बताया गया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल शाह कृषि वैज्ञानिक शशि भूषण शशि, डॉ बृजेश कुमार, संजय कुमार, अनंत कुमार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, विकास कुमार, डॉ अजीत कुमार सिन्हा, अंकित पांडे, नीतीश कुमार, सीमा कुमारी विश्वकर्मा, रवि भूषण, विनोद कुमार सहित कृषि समन्वयक एवं कृषि सलाहकार और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक : विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति पर वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन।

rktvnews

हारट्रोन की नई वेबसाइट लॉन्च, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई साझेदारियां व सहयोग बनाने पर दिया जाएगा जोर।

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 प्रदान किया।

rktvnews

पटना:स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:कारीसाथ स्टेशन के पास लोकमान्य स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में लगी आग का मुआयना करने पहुंचे भाजपा के नेता।

rktvnews

Leave a Comment