RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने समृद्धि होटल का किया उद्धघाटन!

वरीय नेता लाल दास राय और सोनू राय परिवार को दी शुभकामना।

जीत के लिए एकजुट होकर पार्टी का झंडा बुलंद करना होगा:तेजस्वी यादव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 02 जून।आधुनिक सभी सुविधाओं से सुसज्जित होटल समृद्धि का उद्घाटन बिहार के युवा डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने किया। उपस्थित हॉल गणमान्य अतिथियों से खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन , युवा नेता सोनू राय द्वारा सम्मान व स्वागत भाषण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व काबीना मंत्री श्रीमान उदित राय ने किया जबकि मंच का संचालन प्रो रणविजय कुमार ने किया। आने के पूर्व से उत्साहित नौजवानों ने लालू राबड़ी जिंदाबाद, तेजस्वी जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद, लाल दास ,राय सोनू राय जिंदाबाद,बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो तेजस्वी प्रसाद यादव जैसा हो का भी खूब नारा लगा।
होटल समृद्धि की मंगल कामना करते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि मुझे पहले से हमारे वरीय सदस्य और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता लाल दास राय जी से निमंत्रण मिला था। मैं और मेरे पिताश्री लालू जी ने भी जाने के लिए कहा था। आज मैं उनके सम्मान में यहां उपस्थित हूं। आज जितने उत्साह से हॉल में भीड़ एकत्रित हुई हैं वैसे ही एकजुट होकर पार्टी का झंडा बुलंद करना है। पार्टी के लिए काम करें।इसके लिये विशेष रूप से छोटे वर्ग को जोड़कर, उनका काम करके उनको साथ रखना है ।एकजुट होकर देश बेचने वाले को,रेल बेचने वाले को,संविधान तोड़ने वाले को हराया जायेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब मेरे पिताजी लालू प्रसाद किडनी ट्रांसप्लांट करके पुनः स्वस्थ होकर आ गए हैं यह आप सबों की दुआ और आशीर्वाद का परिणाम है। मैं यहां का प्रभारी मंत्री भी हूं ,इसके नाते आज 20 सूत्री की बैठक, मेंटल हॉस्पिटल तथा रोड का शिलान्यास करने के साथ ऑल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने का मौका भी मिला।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह,पूर्व बड़हरा विधायक आशा देवी, डॉक्टर विवेकानंद यादव,नंद किशोर सिंह,बिजेंद्र यादव,अर्चना सिंह,भीम यादव,विभा कुमारी मालती देवी,तेजनारायण यादव,रामानंद राय आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत! मृतक बक्सर जिला के ब्रह्मपुर के ढाबी गाँव है निवासी

rktvnews

नागरिक एकादश (पत्रकार एकादश) एवं प्रशासन एकादश टीम के बीच 10-10 ओवरों का फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अब ब्यूटी पार्लर और साड़ी सेंटर से 20 हजार रूपये महीना कमाती हैं, पूनम।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षा संस्थानों को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान आरंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:शाहाबाद कमिश्नरी के गठन की मांग को लेकर संघर्ष समिति की संकल्प सभा आयोजित।

rktvnews

रांची: मुख्यमंत्री से हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी, डोरंडा, के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment