RK TV News
खबरें
Breaking News

इम्फाल पश्चिम में ‘स्मार्ट पोषण, सशक्त पीढ़ी’ पर कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 अक्टूबर।इम्फाल पश्चिम स्थित जिला आईसीडीएस प्रकोष्ठ ने ‘स्मार्ट पोषण, सशक्त पीढ़ी’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य समुदाय में आहार संबंधी आदतों में सुधार लाना और पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान करना था।
मणिपुर के समाज कल्याण निदेशक और संयुक्त निदेशक (आईसीडीएस) ने कार्यशाला में स्वस्थ भावी पीढ़ियों के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यशाला में निम्नलिखित विषयों पर प्रकाश डाला गया

परम्परा और आधुनिकता का समन्वय : मिथकों को तोड़ना और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देना, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और किशोरियों में।
स्मार्ट भोजन विकल्प: सभी उम्र के बच्चों को टिफिन से लेकर थाली तक कम चीनी और तेल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बाल स्वास्थ्य चुनौतियां: कुपोषण और मोटापे दोनों को रोकने के लिए देखभालकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।
कार्यशाला में जागरूकता, संतुलित भोजन और आधुनिक पोषण विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान के एकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि मजबूत और स्वस्थ पीढ़ी के निर्माण को सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

रायपुर : अब मजदूर के बच्चे भी बनेंगे अफसर, प्रदेश के 10 जिलों में निःशुल्क कोचिंग जुलाई से होगी शुरू

rktvnews

राजस्थान:नए आपराधिक कानूनों के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने इथोपिया में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन की सूचना देनेवाले बिहारी योद्धाओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने दिया धरना,डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन।

rktvnews

उत्तराखंड:क्लाउड किचन के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से पंजीकरण अनिवार्य।

rktvnews

Leave a Comment