RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने एवं मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक संपन्न।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने एवं मतदाता सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्यों की अद्यतन समीक्षा की गई तथा सभी नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें।
कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी कोषांगों में कार्यरत कर्मियों की प्रतिनियुक्ति शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
सामग्री कोषांग के पदाधिकारी को निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त सामग्री की सूची एवं चेकलिस्ट तैयार कर सभी डिस्पैच सेंटरों पर समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
मीडिया कोषांग को निर्वाचन से संबंधित सभी सूचनाओं के समय पर संप्रेषण को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग को संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में FST/SST की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि अभ्यर्थियों के व्यय की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।
वेबकास्टिंग कोषांग को सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वाहन कोषांग को निर्वाचन कार्य हेतु प्रयुक्त वाहनों का डेटा बेस तैयार कर उसके संचालन को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) के तहत मतदाता जागरूकता के विशेष अभियान चलाए जाएँ।
विशेषकर कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में चुनावी पाठशाला एवं मतदाता जागरूकता क्लब का गठन कर युवाओं एवं प्रथम बार मतदाता बनने वालों को मतदान के महत्व से अवगत कराया जाए।
इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को पोस्टल बैलेट से संबंधित कार्यों हेतु अतिरिक्त सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता, व्यय नियम, दावा-आपत्ति प्रक्रिया एवं सभा स्थलों से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी देने का निर्देश दिया।
बैठक में मतदाता जागरूकता के लिए रैलियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर एवं निबंध लेखन जैसी गतिविधियों के माध्यम से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी, निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:भारतीय सेना, दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गढ़वा:भवनाथपुर प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी के दोषी शिक्षक धीरेन्द्र पाल होंगे कार्यमुक्त:उपायुक्त

rktvnews

कई मायनों में महत्वपूर्ण रही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ब्राज़ील यात्रा, 21 अप्रैल सुबह लौटेंगे भारत।

rktvnews

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 4 न्यायिक अधिकारियों को मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायधीश के रूप में किया नियुक्त।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी के मार्गदर्शन पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी।

rktvnews

Leave a Comment