RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा से की सौजन्य भेंट।

भोपाल से गुवाहाटी तक सीधी विमान सेवा शुरू करने की दिशा में करेंगे प्रयास।
हस्तशिल्प, सिल्क और बांस से निर्मित उत्पादों एवं पारम्परिक व्यापारिक सहयोग को देंगे बढ़ावा।

दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को करेंगे और मजबूत वन्य जीवों के परस्पर आदान-प्रदान पर भी हुई सार्थक चर्चा।

भोपाल/ मध्यप्रदेश(मनोज कुमार प्रसाद)06 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम राज्य के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार की शाम असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से गुवाहाटी स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी डॉ. सरमा को महाकालेश्वर मंदिर का आकर्षक चित्र भेंट किया।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भोपाल से गुवाहाटी तक सीधी विमान सेवा भी शुरू करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं, कलाकारों और विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग बढ़ाकर दोनों राज्यों के सांस्कृतिक संबंधों को और सशक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि असम और मध्यप्रदेश हस्तशिल्प, सिल्क और बांस से निर्मित उत्पादों एवं पारम्परिक व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देंगे। इससे दोनों राज्यों के स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए नए बाजार एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा के बीच दोनों राज्यों के पुरातन संबंधों, वन्य जीव संरक्षण के लिए हो रहे प्रयासों और वन्य जीवों के परस्पर आदान-प्रदान सहित भविष्य की बेहतर संभावनाओं एवं विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा को अवगत कराया कि असम के कई उद्योगपति और निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश कर हमसे जुड़ना चाहते हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर हम सभी निवेशकों का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव भी उपस्थित थीं।

 

Related posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ फिल्म तथा ओटीटी के प्रमुख व्यक्तियों ने किया पौध-रोपण।

rktvnews

सी-डॉट और आईआईटी मंडी ने गतिशील स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने के लिए वाइडबैंड स्पेक्ट्रम सेंसर के सेमीकंडक्टर चिप विकसित करने का समझौता किया।

rktvnews

सारण वन प्रमंडल के तत्वावधान में वन महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की संचालन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंजाब में हरिके बैराज से निकलने वाले फिरोजपुर फीडर के पुनर्वास पर बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बिहार सरस मेला:शिल्प, लोक कला, संस्कृति, परंपरा और स्वाद के कद्रदान सरस मेला में कर रहे खूब खरीदारी।

rktvnews

Leave a Comment