RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:राजीविका द्वारा इंदिरा गांधी पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास संस्थान परिसर मे सुमंगल-‘दीपावली मेले‘ का आयोजन।

सुमंगल-दीपावली मेला महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को विक्रय करने के लिए उन्नत मंच प्रदान कर रहा है : श्रेया गुहा

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)06अक्टूबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा सुमंगल-दीपावली मेले का आयोजन इंदिरा गांधी पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास संस्थान परिसर, जवाहर लाल नेहरु मार्ग, जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्रेया गुहा ने रविवार को सुमंगल-दीपावली मेले का दौरा कर कहा कि ऐसे मेले महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को विक्रय करने के लिए उन्नत मंच उपलब्ध करवाते है जहाँ ये महिलाए अपने द्वारा बनाये गये उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त करती है। प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य, अपने उत्पादों को मेले में प्रदर्शित एवं विक्रय कर रही हैं एवं हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, खाद्य एवं उन्नत तकनीक से बने हुए उत्पादों को प्रदर्शित भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा इस मेले में ग्रामीण उत्पादों के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सौंदर्यता से ओतप्रोत सभी जिलों की संस्कृति, परिधान, भाषा एवं पारंपरिक उत्पादों के बेजोड़ नमूने इस मेले में देखने को मिल रहे है। मेले में राजस्थान की ब्लू पोटरी, कोटा डोरिया, लोहे के सामान, रोज प्रोडक्ट्स, लाख की चूड़ियां, आचार, नमकीन, मंगोड़ी, पापड, टेरा कोटा, जूट के उत्पाद, बाजरे के उत्पाद, सांगानेरी प्रिंट, कैर सांगरी, कसूरी मेथी, पेपर प्रोडक्ट्स, तीर कमान, सॉफ्ट टॉयज और राजस्थानी जूतियाँ मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग ने कहा कि राजीविका द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों में संगठित कर उनको प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान कर उनकी आजीविका संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के द्वारा गैर कृषि कार्यों में मुख्यतः हैंडलूम, हेंडीक्राफ्ट एवं खाद्य गतिविधियों में पारंपरिक विधियों से कार्य किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि आयोजन के लिए इंदिरा गांधी पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जयपुर का परिसर अत्यंत सौंदर्य भरा है। यहाँ आयोजित किये जाने वाले मेले में फ़ूड कोर्ट के अंतर्गत खाद्य सामग्री जिसका लाजवाब स्वाद कभी भूलना आसान नहीं होता है। अक्टूबर माह में दीपावली पर्व होने के कारण हर्षाेल्लाष के समय मेला आयोजित करना अत्यंत लाभकारी होता है। इस मेले में वर्षा ऋतु एवं शरद ऋतु का सामंजस भरा वातावरण देखने को मिलता है।

Related posts

भोजपुर:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर भाजपा भोजपुर ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

समस्तीपुर:डॉ लाभ की रचना “कहू कोन अन्हेर भेलै होली में ” का लोकार्पण।

rktvnews

बिहार:जन सुराज बिहार में विधानसभा चुनाव में 40 महिला नेत्रियों को देगी टिकट : प्रशांत किशोर

rktvnews

देवघर: जीवन में एक नेक इंसान और नागरिक बनें विद्यार्थी: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

भोजपुर: अपर समाहर्ता भोजपुर ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की बड़हरा प्रखंड के विभिन्न तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर की समीक्षा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment