RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने बापू महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर राजघाट स्थित स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बापू के जीवन और शिक्षाओं ने मानवता को सत्य, प्रेम और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया: उपराष्ट्रपति

RKTV NEWS/ नई दिल्ली02 अक्टूबर।भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज बापू महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और नई दिल्ली स्थित राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना में भाग लिया।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बापू के जीवन और शिक्षाओं ने मानवता को सत्य, प्रेम और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। अंत्योदय के विचार का उल्लेख करते हुए, श्री राधाकृष्णन ने समाज में सबसे कमज़ोर और सबसे गरीब लोगों के उत्थान के लिए उनकी मदद करने पर गांधीजी के विशेष ज़ोर को याद किया। उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि गांधीजी के शाश्वत आदर्श न केवल राष्ट्र को, बल्कि पूरे विश्व को प्रेरित करते हैं।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित विजय घाट स्मारक का भी दौरा किया और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाद में शाम को, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में बापू महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ‘कर्मवीर’ थिरु के. कामराज की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

Related posts

चंद्रयान 3 का सफलतापूर्वक लैंडिंग 130 करोड़ भारतीयों की जीत:विभू जैन

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक।

rktvnews

रायपुर : सहेंगे नहीं, कहेंगे… चुप्पी तोड़ेंगे : ‘नई चेतना – जेंडर अभियान 2.0’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जिले में स्वीप कोषांग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

अगर मेरे मां बाप भी यही सोचते तो एक आईएएस की हत्या हो चुकी होती:मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment