RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति का दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 सितंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।
एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।
दुर्गा पूजा का ये पवित्र त्‍योहार हमारी संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करना न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग है, बल्कि हमें सत्य, न्याय और करुणा के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करता है। यह पर्व समानता, सहिष्णुता और प्रेम की भावना को बढ़ावा देता है।
इस पावन अवसर पर आइए हम महिलाओं के प्रति सम्मान सुनिश्चित करने और समाज में उनके उचित स्थान को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लें। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि वे सभी को बुद्धि और साहस प्रदान करें और सभी को सुख तथा समृद्धि का आर्शिवाद दें।”

Related posts

भोजपुर : पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप की बरामद।

rktvnews

श्रीलंका में भी पहुंचा भारतीय कैंपा।

rktvnews

पटना: स्नातक पास बेरोजगारों को मिलेगा 1000 रुपए प्रति माह,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति कल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर।

rktvnews

भोपाल:पहला सुख निरोगी काया, फिट रहें, नशे से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:मध्य ग्रामीण बैंक (CSP) बीरमपुर के खाताधारकों को पैसा दिलाए जिला प्रशासन-शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

Leave a Comment