RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं।

भूमि विवाद, राशन कार्ड, आवास समेत अन्य मामलों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)26 सितंबर।आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पहुंचे। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड, आवास योजना, मईया सम्मान योजना, शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों समेत अन्य विभिन्न मुद्दे सामने आए। उपस्थित आमजनों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। उपायुक्त ने धैर्यपूर्वक सभी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी लंबित मामलों का त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि जनता दरबार आमजनों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए प्रत्येक आवेदन का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें और निष्पादन की प्रगति की नियमित समीक्षा भी करें।
गौरतलब है कि समाहरणालय  में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जनता दरबार का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।

Related posts

प्रधानमंत्री 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

भारतीय नौसेना क्विज– सेल बिऑन्ड द होराइजन।

rktvnews

डॉ. मांगी लाल जाट ने सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग की पांचवीं बैठक नई दिल्ली में।

rktvnews

मसाई स्कूल: तकनीकी शिक्षा से सशक्तिकरण की राह को रोशन कर रहा है”

rktvnews

Leave a Comment