RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

एनएचपीसी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 8 प्रतिशत बढ़ा, इस पावर ‘मिनी रत्न’ कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 3834 करोड़ रुपये के कर पश्‍चात लाभ हासिल किया

RKTV NEWS/30 मई।विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया की एनएचपीसी लिमिटेड, भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी और भारत सरकार की एक ‘मिनी रत्न’ श्रेणी-I उद्यम ने अपने निदेशक मंडल के अनुमोदन से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपने लेखा परीक्षा वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में स्टैंडअलोन आधार पर 3834 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (पीएटी) अर्जित किया है, जबकि पिछले वित्‍त वर्ष में इसे 3538 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। यह लाभ 8 प्रतिशत अधिक हुआ है। वित्‍त वर्ष 2022-23 के लिए समेकित शुद्ध लाभ 3890 रुपये रहा, जबकि पिछले वित्‍त वर्ष 2021-22 में यह 3524 करोड़ रुपये था, इस प्रकार समेकित शुद्ध लाभ में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। एनएचपीसी पावर स्टेशनों ने वित्त वर्ष 2022-23 में 24,907 मिलियन यूनिट (एमयू) का उत्पादन किया।
निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1.40 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्‍त 0.45 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इस प्रकार वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल लाभांश 1.85 रुपये प्रति शेयर रहा है।
एनएचपीसी की वर्तमान में 25 पावर स्टेशनों से 7097.2 मेगावाट की स्थापित क्षमता है और यह वर्तमान में 10489 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता वाली 16 परियोजनाओं के निर्माण में लगी हुई है। इसमें 5882 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 12 परियोजनाएं भी मंजूरी चरण के अन्‍तर्गत हैं और 2 परियोजनाओं की सर्वेक्षण और जांच चरण में 890 मेगावाट की कुल क्षमता वाली है।

Related posts

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 105वें स्थापना दिवस पर संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) से जुड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का प्रदर्शन किया।

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायमनगर में मना स्वतंत्रता दिवस समारोह।

rktvnews

भोजपुर के निजी स्कूलों में नहीं होगी मनमानी वसूली : जिलाधिकारी

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की जोधपुर एवं उदयपुर संभाग के विधायकों के साथ बैठक।

rktvnews

दरभंगा:स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मंत्री मंगल पांडेय ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

उमरिया:हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम घोषित।

rktvnews

Leave a Comment