RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सफाई आने वाले पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी: मुख्यपार्षद

शाहपुर नपं के सभी वार्डो में चला स्वच्छता अभियान, पार्षदों ने की सफाई।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 सितंबर।“स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत शाहपुर नगर पंचायत में स्वच्छता व सफाई सभी वार्डो में अभियान की तरह चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत की मुख्यपार्षद जुगनू देवी ने किया। मुख्यपार्षद ने सफाई कर्मियों के साथ झाड़ू उठाकर मठिया प्रांगण की सफाई की। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता हमारी संस्कृति और उन्नति में रचा बसा है।स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। अतः प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने परिवेश को स्वच्छ रखे, ताकि भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ समाज और स्वस्थ वातावरण मिल सके। सभी। वार्डो में वार्ड पार्षदों ने सफाई अभियान चलाया। कनीय अभियंता जयनंदन चौधरी, वार्ड पार्षद हीरालाल पांडे, देवान्ति देवी, नीलू देवी, कामेश्वर राज, मनोज पासवान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।

Related posts

भोजपुर:मेरे और मेरे परिवार से किसी का दुश्मनी नही,घटना की जाँच होनी चाहिए : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

ग्वालियर:श्रद्धा पर्वत पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने श्रद्धा-भाव के साथ रोपे पौधे।

rktvnews

भारी बारिश को ले जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

बागपत:भारत के तीर्थस्थल पुनर्प्रतिष्ठा को प्राप्त कर गए, लेकिन आक्रांताओं के खानदान का अता-पता नहीं।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया CBG प्लांट का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment