RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला अंतर्गत दीघा-शेरपुर-बिहटा तक जे०पी० गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)22 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के दीघा स्थित कार्यक्रम स्थल से 6,495 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से पटना जिला अंतर्गत दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोईलवर पुल के पहुंच पथ) तक जे०पी० गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण (लंबाई–35.65 कि.मी.) कार्य का शिलान्यास किया।
इस विस्तारीकरण कार्य के पूर्ण हो जाने पर पटना-आरा-बक्सर राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-922), लखनऊ-गाजीपुर के बीच निर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा आरा-मोहनिया राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-319) से बेहतर सम्पर्कता सुनिश्चित होगी। साथ ही, बिहटा हवाई अड्डा आने-जाने में भी सुविधा होगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जे०पी० गंगापथ का कोईलवर तक विस्तारीकरण कार्य पूर्ण होने से शहरवासियों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिलेगी।
इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीघा से ही विभिन्न जिलों के पाँच अन्य पथों का भी शिलान्यास किया, जिनकी कुल लंबाई 225.475 किलोमीटर तथा कुल लागत 2,900 करोड़ रुपये है।

Related posts

झारखंड:पलामू के हर खेत और हर घर तक कोयल का जल पंहुचा कर ही दम लूंगा : के० एन० त्रिपाठी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न!45.89% हुआ मतदान।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राजस्व पर्षद अध्यक्ष के. के. पाठक की अध्यक्षता में राजस्व एवं नीलाम पत्र वादों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचक सूची एवं अन्य विषयों पर विचार -विमर्श हेतू डीडीसी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

Leave a Comment