RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वच्छता की सेवा 2025 का शुभारंभ।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 सितंबर।जिला जल एवं स्वच्छता समिति एवं जिला गंगा समिति (नमामि गंगे)भोजपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता की सेवा 2025 का शुभारंभ समाहरणालय सभागार में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आरा लोकसभा सुदामा प्रसाद , विधायक जगदीशपुर विधानसभा राम विष्णु लोहिया उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम का संचालन उप विकास आयुक्त,भोजपुर गुंजन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला ग्रामीण अभिकरण के निदेशक ने किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया एवं सांसद ने सभागार में उपस्थित सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई सबसे आग्रह किया कि आप सभी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में जिला प्रशासन भोजपुर का सहयोग करें जिसे अपना जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।यह हम सब की जिम्मेवारी है कि हम अपने जिले को साफ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दे। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता का एक राष्ट्रीय महापर्व है मेरा अनुरोध है कि आप इनमें भाग ले अपने घर और परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाएं अपने गांव, मोहल्ले और गलियों को भी कचरे से मुक्त बनाने के लिए संचालित अभियान में श्रमदान करें। हम सब मिलजुल कर पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाने में हर संभव योगदान दे । जिलाधिकारी ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले में जागरूकता के लिए रवाना किया। इस मौके पर निर्देशक जिला ग्रामीण अभिकरण भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी भोजपुर, जिला समन्वयक भोजपुर, जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे भोजपुर ,एवं जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

24 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्य बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात तूफान ‘रेमल’ के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक ने किए तैयारी के उपाय

rktvnews

लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर नामांकन,डिस्पैच एवं अन्य अवसरों पर विधि व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

गुवाहाटी के सात तीर्थस्थलों को जल-मार्ग से जोड़ा जाएगा।

rktvnews

गदही -उललू समलैंगिक विवाह विवादास्पद होने के कारण अगले वर्ष तक के लिए स्थगित😂

rktvnews

भोजपुर : पूर्व सभापति ने किया शहीद रामधारी तिवारी की मूर्ति का अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment