RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:व्यंग्यकारों की आवासीय गोष्ठी, डॉक्टर गौरीश मीनाल रेजीडेंसी में हुआ व्यंग्य समागम संपन्न।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 19 सितम्बर।मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल क्षेत्र में डॉक्टर गौरी शंकर शर्मा गौरीश की अध्यक्षता में मिनाल रेजीडेंसी स्थित “सौम्या निवास” में नगर के चर्चित व्यंग्यकारों की आवासीय गोष्ठी संपन्न हुई। डॉक्टर गौरीश ने “आप हमारे बाप” व्यंग्य पढ़कर शासन व्यवस्था की विसंगतियों को उजागर किया। गोकुल सोनी ने व्यंग्य कुत्ता फ़जीती के माध्यम से कहा कि कुत्ता अब वी आई पी हो गया है। वह चाहे किसी को कटे, नोचे या अस्पताल से नवजात शिशुओं का मुंह में दबाकर अपहरण कर ले, आप उससे रोड पर झुंड में घूमने की स्वतंत्रता नहीं छीन सकते। विवेक रंजन श्रीवास्तव ने “हिंदी व्यंग्य की परम्परा” पर आलेख और “गद्देदार कुर्सी” व्यंग्य पढ़ा। शारदा दयाल श्रीवास्तव ने “बजट में उलझा बसंत”, में बजट की विसंगतियों उजागर की। अशोक कुमार धमेनिया ने “लेखक वरिष्ठ साहित्यकार हैं”, एन व्ही गंभीर ने “बैंक व्यवस्था”, व्ही के श्रीवास्तव ने “अब बोलने पर पाबंदी” पर समकालीन विसंगतियों को उठाया। सुरेश पटवा ने “कलयुग में न्यूज़ सेवन तरीका” व्यंग्य पढ़कर सबकी वाहवाही लूटी। संचालन वरिष्ठ व्यंग्यकार गोकुल सोनी ने और आभार प्रदर्शन सुरेश पटवा ने व्यक्त किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 25 दिसंबर 24

rktvnews

भोजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विरुद्ध विशेष अभियान।

rktvnews

भारत – मोज़ाम्बिक – तंजानिया त्रिपक्षीय अभ्यास आईएमटी ट्रिलैट- 2024

rktvnews

सारण:शुक्रवार से गंगा एवं सरयू नदी के जलस्तर में गिरावट की संभावना।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को संपूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु निर्गत किये जा रहे आयुष्मान कार्ड की समीक्षा।

rktvnews

गया: जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment