RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार बना समाधान का सशक्त माध्यम, 52 आवेदनों पर हुई सुनवाई,कई समस्याओं का तत्काल समाधान।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)19 सितंबर।जिले में सुशासन और त्वरित जनसेवा को साकार करने की दिशा में उपायुक्त कीर्तिश्री के नेतृत्व में चलाया जा रहा जनता दरबार लगातार एक सफल पहल साबित हो रहा है। इसी कड़ी में आज समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के कोने-कोने से आए आमजन बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचे और अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।
आज के जनता दरबार में पेंशन, मईया सम्मान योजना, आवास, भूमि विवाद, राशन कार्ड एवं अन्य जनहित से जुड़े कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। कई मामलों का समाधान तो तुरंत कर दिया गया। विशेष रूप से मईया सम्मान योजना और राशन कार्ड से जुड़े कई लाभार्थियों को तत्काल राहत मिली, जिससे उपस्थित लोग संतुष्ट और प्रसन्न नजर आए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन प्राथमिकता से किया जाएगा और इसके लिए संबंधित अधिकारी उत्तरदायी होंगे। उन्होंने जन शिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह ईडीएम रितेश कुमार को सभी आवेदनों को शीघ्र जनसमाधान पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया ताकि प्रत्येक माह आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में इन मामलों की बिंदुवार समीक्षा की जा सके और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित हो।
जनता दरबार में आने वाले लोगों ने बताया कि इस तरह का सीधा संवाद और समाधान की व्यवस्था उन्हें भरोसा देती है कि उनकी समस्याएं अब टलने वाली नहीं बल्कि हल होने वाली हैं। इस पहल से लोगों का जिला प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो रहा है।गौरतलब है कि जिले में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का नियमित आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों और योजनाओं का लाभ दिलाना तथा उनकी समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान करना है।

Related posts

पितृपक्ष मेला के अवसर पर पहली बार बड़ी आवासन हेतु बनाया गया है भव्य टेंट सिटी।

rktvnews

पर्यावरण से आगे भारत के विकास का बड़ा अवसर ‘कार्बन क्रेडिट’

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत।

rktvnews

भोजपुर: शहीद कवि कैलाश के शहादत दिवस पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

अहंकार भगवान का खुराक है: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

रक्षा मंत्री और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के कोर इंटीग्रेशन और फ्लाइट टेस्टिंग सेंटर और नौसेना प्रणाली विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।

rktvnews

Leave a Comment