RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में हजारीबाग रोड (सरिया) केशवारी स्टेशन के बीच L.C. No. 20BT पर ROB पहुँच पथ निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )19 सितंबर।जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव ने गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में हजारीबाग रोड (सरिया) केशवारी स्टेशन के बीच L. C. No. 20BT पर ROB पहुँच पथ परियोजना के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उक्त बैठक में उपायुक्त द्वारा हजारीबाग रोड (सरिया) ROB पहुंच पथ के समुचित कार्यों की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। आगे उपायुक्त ने हजारीबाग रोड (सरिया) ROB पहुंच पथ निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग से संबंधी कार्यों को भी सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने कहा कि पहुंच पथ निर्माण कार्य में विधि व्यवस्था संबंधी आ रही परेप्रशासनिक कुशलता के साथ विधि व्यवस्था से संबंधित समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। उपायुक्त ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर भूमि अर्जन एवं मुआवजा भुगतान से संबंधित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सन्देश के आईसीडीएस भवन में “बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 अप्रैल 24

rktvnews

एनएचपीसी ने प्रस्तावित 750 मेगावाट क्षमता वाली कुप्पा पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने हेतु गुजरात सरकार के जीपीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

रिलायंस फाउंडेशन ने महिलाओं की डिजिटल पहुंच बढ़ाने को शुरू की 200 करोड़ की मुहिम।

rktvnews

दूरसंचार विभाग और गृह मंत्रालय ने एसएमएस घोटालेबाजों पर कार्रवाई की।

rktvnews

Leave a Comment