RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जामा प्रखंड के करैला टोला में जनता दरबार का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 सितंबर।जामा प्रखंड के बारा स्थित करैला टोला में गुरुवार को विधायक लुईस मरांडी की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त दुमका सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न दैनिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इसी क्रम में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के तहत दीदियों को सवारी वाहन उपलब्ध कराया गया। इस योजना के तहत सखी मंडल/संकुल संगठन को ₹6 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया गया है।
AGEY योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात सुविधा से जोड़ना और सखी मंडल की महिलाओं को नया आजीविका अवसर प्रदान करना है। इस योजना से दीदियाँ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए न केवल अपनी आय बढ़ा सकेंगी, बल्कि गाँवों की कनेक्टिविटी भी सुदृढ़ होगी।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि JSLPS की यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा परिवर्तन लाने वाली है।
मौके पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। इसमें अबुआ आवास योजना के तहत चाभी, ट्रैक्टर, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की सहायता राशि, साइकिल एवं अन्य सामग्रियों का लाभ लाभुकों को दिया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों तक सीधे शासन-प्रशासन की पहुँच सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर उपलब्ध कराना है।

Related posts

वाराणसी:सातवें समूह ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, काशी और तमिल के ऐतिहासिक संबंधों को जाना।

rktvnews

54वें इफ्फी के ‘इन कन्वरसेशन’ सत्र में ‘भारतीय सिनेमा में महिला शक्ति’ विषय पर चर्चा।

rktvnews

लखीमपुर खीरी मामला : सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी, प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता के परिवार के एक सदस्य को मुकदमे की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डॉ. बीआर अंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखण्ड में आन बान शान से लहरा तिरंगा।

rktvnews

इंडिया गठबंधन को मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन:कुणाल

rktvnews

Leave a Comment