RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

पश्चिमी चंपारण:महुई पैक्स अध्यक्ष अरविन्द साह एवं प्रबंधक राजवंशी प्रसाद के विरूद्ध मटियरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज।

जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार

धान गबन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गयी सख्त कार्रवाई।

जिला पदाधिकारी का कड़ा संदेश : धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)18 सितंबर।खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति के पश्चात क्रय किये गये धान का गबन करने को लेकर महुई पैक्स, गौनाहा के अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरूद्ध मटियरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।
ज्ञातव्य हो कि महुई पैक्स अध्यक्ष अरविन्द साह एवं प्रबंधक राजवंशी प्रसाद के द्वारा कुल 2165 क्विंटल धान का क्रय किया गया किन्तु महुई पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा मिल को उपलब्ध नहीं कराया गया। अंतिम विस्तारित तिथि 14.09.2025 तक महुई पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा धान के समतुल्य सीएमआर की आपूर्ति नहीं की गयी। 15 सितंबर को महुई पैक्स गोदाम का भौतिक सत्यापन के क्रम में गोदाम में धान की मात्रा शून्य पायी गयी। महुई पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा धान के समुतल्य राशि 5033625 रूपये की राशि का गबन कर लिया गया है।
इसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा गौनाहा प्रखंड अंतर्गत महुई पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। उक्त के आलोक में आज प्रखंड सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी गौनाहा द्वारा मटियरिया थाना में प्राथमिकी संख्या-90/25 दर्ज करा दिया गया है।
जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि धान अधिप्राप्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी अधिकारी अथवा पदाधिकारी नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 11 अगस्त 24

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने किया बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

दुमका:सभी विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा करें सुनिश्चित : जिला शिक्षा पदाधिकारी

rktvnews

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला उपायुक्त ने जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक की

rktvnews

बागपत: विधायक योगेश धामा ने सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का किया अवलोकन, विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में दिए अपने सुझाव।

rktvnews

रायपुर : गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment