RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राजकीय शहीद समारोह में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 सितंबर। सोमवार को लसाढ़ी गाँव में आयोजित राजकीय शहीद समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस राजकीय शहीद सम्मान समारोह के मौके पर सर्वप्रथम यहाँ के शहीद वीर सपूतों के परिजन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के बारे में विस्तृत जानकरी दी गयी। साथ ही लसाढी ग्राम स्थित नहर एवं अंग्रेजों द्वारा घटित लसाढ़ी गोली कांड के बारे में संक्षिप्त में बताया गया। लसाढ़ी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।जिला पदाधिकारी ने वीर शहीदों को नमन् करते हुए यहां के आम नागरिकों से अपील किया कि शहीदों के श्रद्धांजलि को अच्छुन्न रखे और एक अच्छे नागरिक का परिचय दे।राज्य सरकार जनता तक प्रशासन को पहुंचाने एवं उनके समस्याओं के निष्पादन हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।स्थानीय लोगों के द्वारा बनौली पथ से बिसंभर कैनाल पथ के निर्माण की मांग की गई थी जो वर्तमान में प्रक्रियाधीन है ।साथ ही संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र पथ निर्माण का काम पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस समारोह में पुलिस अधीक्षक, मिस्टर राज, विजेंद्र यादव (पूर्व विधायक, संदेश),जिलापरिषद सदस्य, फूलवंती देवी,प्रभारी पदाधिकारी,सामान्य शाखा,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

मुज्जफरपुर से अपहृत चिकित्सक पुत्र विवेक को भोजपुर से किया बरामद।

rktvnews

पुरस्कार समारोह – सरदार के एम पणिक्कर ‘एनआईबी’ निबंध प्रतियोगिता।

rktvnews

छपरा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक!प्रभावी एवं पारदर्शी बीज वितरण, चरणबद्ध ढंग से संपूर्ण जिले की मिट्टी की फर्टिलिटी मैपिंग को लेकर दिया गया महत्वपूर्ण दिशा निदेश।

rktvnews

भोजपुर:लिखित समझौतें के बाद छात्र जदयू का आमरण अनशन हुआ समाप्त।

rktvnews

भोजपुर:अनुमंडल पदाधिकारी सह जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जगदीशपुर अनुमंडल स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा से अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना,अजय सिंह ने दिखाई झंडी।

rktvnews

Leave a Comment