RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

1857 की क्रांति के अमर सपूतों को समर्पित शौर्य दिवस समारोह 18 सितंबर को, मुख्य अतिथि होंगे अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल।

RKTV NEWS/कटनी(मध्यप्रदेश )15 सितंबर।1857 की क्रांति के प्रणेता अमर सपूत राजा शंकर शाह और कुँवर रघुनाथ शाह की स्मृति में शौर्य दिवस समारोह और सामाजिक समानता एवं भाईचारा सम्मेलन का आयोजन 18 सितंबर 2025 को मंगल भवन, ढीमरखेड़ा, जिला कटनी में किया जा रहा है। यह आयोजन ऐतिहासिक बलिदान को याद करने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर बी सिंह पटेल (राष्ट्रीय महासचिव, अपना दल (एस)) होंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अशोक विश्वकर्मा (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, कटनी) और इंजी. सत्यप्रकाश कुरील (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एस.सी.एस.टी मंच, अपना दल (एस)) अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव रोहित चंदेल समेत कई पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सम्मलित होंगे।
आयोजन समिति में डॉ. बीके पटेल, सुभाष पटेल, ऋषिराम पटेल, संतराम पटेल, विजय चौधरी, सुरेश कोल, अतुल चौधरी, ओमकार चौधरी, इन्द्रजीत लोधी, जितेंद्र पटेल, जगदीश पटेल, महेंद्र लोधी, रामाधार पटेल और प्रकाश पटेल शामिल हैं। यह समारोह न केवल 1857 की क्रांति के नायकों को श्रद्धांजलि देने का अवसर होगा, बल्कि सामाजिक समानता और भाईचारे को मजबूत करने का भी एक मंच प्रदान करेगा। आयोजकों ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

केंद्र ने खुला बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के दौरान 2316 बोलीदाताओं को 2.85 एलएमटी गेहूं और 5180 मीट्रिक टन चावल बेचा।

rktvnews

सड़कें न हो जरुरतमंदों का घर……

rktvnews

चतरा:जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा कदम:खनिज फाउंडेशन मद से रिकॉर्ड स्तर पर संविदा नियुक्तियाँ शुरू।

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना : जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे के बाद दवा वितरण पर बैठक कर किया मंथन।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री से तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसदों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment