RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं दी, सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने का आग्रह किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिंदी दिवस के अवसर पर आज राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं दी और हिंदी को भारत की पहचान और संस्‍कारों की जीवंत धरोहर बताते हुए हिंदी के सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें गर्व के साथ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएं। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। इस अवसर पर आइए, हम सब मिलकर हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुचाने का संकल्प लें। विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता सम्मान हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।”

Related posts

भाजपा सलेमपुर मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

अमृत उद्यान 2 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा।

rktvnews

रायपुर : झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, दो क्लिनिक सील।

rktvnews

मध्यप्रदेश में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट में लघु और सूक्ष्म उद्योगों के विकास पर भी होगी चर्चा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

राजस्थान:विद्या भारती द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,बौद्धिक और शारीरिक रूप में राष्ट्र को समृद्ध करने वाली शिक्षा की जरूरत : राज्यपाल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पाली भाषा में तिपिटक की एक प्रति भेंट करने के लिए थाईलैंड की प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

rktvnews

Leave a Comment