RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने चौपामोड़ से हसंडीहा एवं देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश।

भू-हस्तांतरण एवं भू-अर्जन से जुड़े मामलों में तेजी लाने की आवश्यकताः उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)14 सितंबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में एनएच 133 (चौपामोड़ से हसंडीहा सड़क निर्माण) के कार्यों की समीक्षा में भूमि भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन एवं म्यूटेशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने परियोजना निर्देशक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय विवेक नंदन से चौपामोड़-हंसडीहा फोरलेन के चल रहे विभिन्न कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही धनबाद स्थित प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यो में आ रही समस्याओं के निदान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि समयानुसार कार्यों को पूर्ण किया जा सके। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि जिन परियोजनाओं में राशि उपलब्ध है उन रैयतों को मुआवजा राशि कैम्प लगाकर तत्काल वितरित करें। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
बैठक में उपरोक्त के अलावे परियोजना निर्देशक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय विवेक नंदन, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व एनएच के अधिकारी, साइट इंजीनियर ऋषिकेश नारायण, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आरा सदर अंचल में बाढ़ प्रबंधन को लेकर SDRF द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन।

rktvnews

लेके प्रभु का नाम को मिले प्यार से रोमांचित हैं सलमान और कैटरीना।

rktvnews

छात्रा गोली कांड का उद्भेदन,अवैध हथियार के साथ सेल्फी लेने के दौरान खींचा तानी में घटी दुर्घटना!संलिप्त अभियुक्तों को भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

एम्स जैसे चिकित्सक और आधुनिक आपरेशन आर एल मेमोरियल हॉस्पिटाल आरा में:सर्जन डा विजय गुप्ता एवं डा संगीता गुप्ता

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में NFSA, JSFSS एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

शेफाली शरण ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment