RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सरकार की GST सुधारो का लाभ सभी को मिले,देश के सभी व्यक्ति लाभान्वित हो: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

सुदृढ सक्षम सरकार चलती रहे,समाज मे अच्छा वातावरण बने यही मोदी सरकार का उदेश्य है: संतोष पाठक

आरा परिसदन मे जीएसटी सुधार पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 सितंबर।गुरूवार को आरा परिसदन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जीएसटी सुधार पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी सरकार ने बहुत सारी सुधार की सुविधा प्रदान की। 2017 मे देश के कर मे सुधार करते हुए केन्द्र सरकार ने जीएसटी लागू किया। जीएसटी लागू होने से देश की आर्थिक सुधार मे अच्छा परिणाम देखने को मिला।इससे देश मे आर्थिक व्यवस्था उन्नत हुई है।बाजार मे एकीकरण हुआ है।राज्यो के बीच कम और अधिक कर और हिस्सेदारी का जो विवाद होता था,वह समाप्त हो गया।जीएसटी लागू होने के बाद किसी राज्य ने केन्द्र पर आरोप नही लगाया कि उनकी हिस्सेदारी कम मिल रहा है। आज वैश्विक अर्थव्यवस्था मे भारत की अर्थव्यवस्था जुड़ गई है और इससे देश को लाभ हुआ है। आज देश चौथी अर्थव्यवस्था हो गया है और तेजी से तीसरी एवं दूसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। आज जीएसटी से कलेक्शन और सामान्य वितरण के परिणाम स्वरूप ही आर्थिक व्यवस्था मजबुत हुआ है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 56 वें जीएसटी कौंसिल की बैठक के बाद जीएसटी करो मे सुधार किया गया है। रोजमर्रा मे उपयोग होने वाली महत्वपूर्ण वस्तुओं की कीमत मे कमी आई है। हर घर मे उपयोग होने वाले डेयरी उत्पादों पर जीएसटी कर बारह प्रतिशत से घट कर पांच प्रतिशत हो गया। मेडिकल संबंधी उपयोगी वस्तुओं की दरों मे अठारह प्रतिशत से पाँच प्रतिवत हो गया है। उन्होनें कहा कि अटल जी के सरकार मे साक्षरता अभियान चलाया गया था। छात्रो के उपयोगी वस्तुओं पर आज केन्द्र सरकार ने जीएसटी कर जीरो प्रतिशत कर शिक्षा मे क्रांति लाने का काम की है।
बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है और किसानों के हित की ख्याल रखते हुए कृषि उपकरण पर कर अठारह प्रतिशत से पाँच प्रतिशत हो गया। देश के किसान संगठनो ने प्रधानमंत्री को इस फैसले के खुशी मे प्रशस्ति पत्र लिख कर बधाई दिए है।
सभी चीजो पर कर कम कर दिया गया है। अब देश में दो प्रकार के कर स्लैब केवल पाँच प्रतिशत एवं अठारह प्रतिशतत्रका रह गया है,जिससे सभी क्षेत्रो मे लाभ मिलेगा ओर देश आर्थिक मजबुती की ओर एक कदम आगे बढ गया।
उन्होने कहा कि नई जीएसटी सुधार नियम की घोषणा होते ही महंगाई दर 2.10 प्रतिशत से 1.05 प्रतिशत हो गया। सरकार की नीति है कि महंगाई नियंत्रण मे हो,सरकार की सुधारो का लाभ सभी को मिले,देश के सभी व्यक्ति लाभान्वित हो,सुदृढ,सुलभ सरकार चलती रहे,समाज मे अच्छा वातावरण बने।आज देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 वर्षो से सरकार चला रही है।आज भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से सभी जुड़ रहे है।
प्रेस वार्ता कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, महामंत्री ममता सिंह,संतोष चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय,ज्योति कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन,आदित्य कुमार आदि,स़तोष प़ाडेय,मृत्युंजय तिवारी सहित पदाधिकारी थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की।

rktvnews

उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने मंडल कारा आरा का किया निरीक्षण एवं कारा में अपना रेडियो का किया उदघाटन।

rktvnews

भारत के प्रधान न्यायाधीश ने सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में आयुष समग्र कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस अवर निरीक्षक बहाली प्रारंभिक परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने हेतु पदाधिकारियो की हुई ब्रीफिंग।

rktvnews

भोजपुर: अपराध की योजना बना रहे अपराधी, चढ़े पुलिस के हत्थे।

rktvnews

गिरीडीह:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान एवं आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment