RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से फोन पर बातचीत की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 10 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
दोनों नेताओं ने निवेश, रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, लोगों के बीच संबंध और आतंकवाद-निरोधक जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में हुए विकास की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया। दोनों नेताओं ने संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 के अनुरूप साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। वे यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया।
प्रधानमंत्री मेलोनी ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से जल्द संपन्न करने तथा 2026 में भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए इटली के मजबूत समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईईसी) पहल के तहत संपर्क को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने पर भी सहमति व्यक्त की।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Related posts

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.74 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.47 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी -मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.05 करोड़ रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को ले उपविकास आयुक्त की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में तिरंगा यात्रा को प्रेरणादायक बताया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री से तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसदों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने दलसागर स्तिथ जल जीवन हरियाली के तहत निर्माणाधीन तालाब का किया निरीक्षण।

rktvnews

विभु जैन बने भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष। जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा:विभू जैन

rktvnews

Leave a Comment