RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी बैठक महादेवा हनुमान मंदिर में संपन्न।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 सितंबर।चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति बाबू बाजार आरा के मुतवल्ली  दिनेश प्रसाद मुन्ना की अध्यक्षता में प्रमुख लोगों की बैठक महादेवा हनुमान मंदिर में हुई । जिसमें मंदिर प्रबंध समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संकटमोचन श्री हनुमान जी व अन्य के पूजा व माल्यार्पण से हुआ। इस वर्ष 23 अक्टूबर 2025 को चित्रगुप्त पूजनोत्सव होगा।
बैठक में मंदिर समिति के प्रबंधक दिनेश प्रसाद मुन्ना ने सबका स्वागत करते हुए पिछले वर्ष का आय व्यय को पढ़कर सुनाया जिसे स्वीकृति प्रदान की गई।इस वर्ष भी भव्यता के साथ पूजा, सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विसर्जन के लिए अनुमानित आय व्यय का लेखा पेश किया।इस संबंध में एक हजार की राशि,कई लोग सामान,व अन्य कार्य की जिम्मेदारी ली। जिससे सभी कार्य सुगमतापूर्वक होने की उम्मीद है।सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वालों का नाम उपस्थिति पंजी में कोषाध्यक्ष डा संजीव कुमार द्वारा दर्ज किया गया। धन्यवाद ज्ञापन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय ने किया। प्रमुख उपस्थिति में प्रब़धक दिनेश प्रसाद मुन्ना,
विमलेश कुमार सिन्हा उर्फ बुलगानी,डा उदय सिन्हा, आलोक कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा,अधिवक्ता डा संदीप कुमार सिन्हा,लाल बाबू श्रीवास्तव अधिवक्ता, मनी भूषण श्रीवास्तव,प्रो सच्चिदानंद सहाय,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि रहे।

Related posts

एस बी कालेज एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना ही प्राथमिकता- जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : डीएम-एसएसपी ने बज्रगृह और मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, ट्रैफिक प्लान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक दिये कड़े निर्देश।

rktvnews

राज्यस्तर पर खेल के क्षेत्र में चयन हेतु ट्रायल के लिए तिथि का हुआ निर्धारण।

rktvnews

भोजपुर:79 वें स्वाधीनता दिवस पर भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर सामूहिक रूप से किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

देश के सहकारी ढांचे को सुदृण करने हेतु उठाए गए कई कदम

rktvnews

Leave a Comment