RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने डी०सी० विपत्रों का समायोजन को लेकर की बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )08 सितंबर।आज समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने डी०सी० विपत्रों का समायोजन की बैठक की। इस दौरान विभिन्न विभागों के डीसी विपत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि जिन विभागों द्वारा एसी बिल की निकासी की गई है, वे सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों के एसी बिल के विरुद्ध डीसी बिल के लंबित मामलों की स्थिति जांच करते हुए यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित कार्यालय का डीसी विपत्र समायोजन लंबित नहीं है। अगर एसी विपत्र की निकासी हुई है और डी.सी विपत्र से समायोजन नहीं किया गया गया है, वैसे कार्यालय डीसी विपत्र का समायोजन कर लें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी लंबित मामलों का शीघ्रता से समायोजन हो जाए। बैठक में निदेशक डीआरडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, जिला अभियंता, जिला परिषद समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर के गुरु बक्शी विकास ने लिखा बक्सर गौरव गान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जनवरी 25

rktvnews

ब्रह्मपुरधाम पहुंचे जिलाधिकारी निर्माण कार्यों और मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था की समीक्षा की।

rktvnews

जयपुर:आंगनबाड़ी बहन सम्मान समारोह- मुख्यमंत्री ने बहनों से बंधवाई राखी।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ प्रभावितों के लिए जिला प्रशासन की तत्परता: शाहपुर अंचल के जवइनिया मे प्रशासनिक बहुआयामी राहत व्यवस्था।

rktvnews

अभिर चटर्जी की रक्तबीज 2 में पंकज सिन्हा के रूप में एक धमाकेदार वापसी।

rktvnews

Leave a Comment