RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को दी बड़ी सौगात, मानदेय में वृद्धि की की घोषणा।

सेविकाओं को 9000 एवं सहायिकाओं को अब मिलेंगे 4500 रुपए मानदेय प्रतिमाह।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)08 सितंबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए राज्य में महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम बढ़ाया है।
नीतीश कुमार ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा अपने आधिकारिक फेसबुक सोशल मीडिया पर करते हुए कहा है की राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से बढ़ाकर 9,000 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रूपये बढ़ाकर 4,500 रूपये करने हेतु विभाग को निदेशित किया गया है।
नीतीश कुमार ने कहा है की नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोगों ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये बड़े पैमाने पर काम किया है तथा इसके लिये समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 06 प्रकार की सेवायें प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अहम योगदान को देखते हुये उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा तथा समेकित बाल विकास सेवायें और बेहतर होंगी।

Related posts

सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और युवकों ने किया शाहपुर थाने का घेराव।

rktvnews

बेतिया:आसन्न निर्वाचन को प्रभावित करने वाले तत्वों को चिन्हित करें और उनके विरूद्ध करें कार्रवाई : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भाजपा की शाहपुर विधानसभा के बिहिया पूर्वी ,शाहपुर पूर्वी और बिहिया नगर मंडलो की कार्यसमिति बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 अप्रैल 25

rktvnews

बक्सर: कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में एनसीसी ए सर्टिफिकेट हेतु लिखित एवं शारीरिक परीक्षा का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:नागरिकों की सुरक्षा ही प्राथमिकता : पीसी मीणा

rktvnews

Leave a Comment