RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में अति पिछड़ों का हुआ है उत्थान: डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी

अति पिछड़ा वर्ग उत्थान रथ यात्रा पहुंची सहार।

नीतीश सरकार द्वारा किए गए अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के प्रति लोगों को किया जागरूक।

2025 में नीतीश कुमार के हाथों को और मजबूत करने का किया गया आह्वाहन।

RKTV NEWS/सहार (भोजपुर)07 सितंबर।जदयू के अति पिछड़ा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी के नेतृत्व में अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए रथ यात्रा निकाली गई जो जहानाबाद से अरवल होते हुए आज सहार पहुंची और सभा की गई। सभा के दौरान डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में अति पिछड़ा का काफी उत्थान हुआ है इनके कार्यकाल में पंचायती व्यवस्था और नगर निकाय में आरक्षण ,अति पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन, बजट में स्वतंत्र विभाग का दर्जा देने न्यायिक सेवा में अति पिछड़ा का आरक्षण मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना ,अति पिछड़ा वर्ग अत्यंत अति पिछड़ा वर्ग में मेघा वृत्ति योजना जैसी अन्य योजना को लागू कर विकास किया गया है।इस मौके पर जदयू अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष भोले शंकर पाल जदयू प्रखंड अध्यक्ष फिरोज खातून गौरी शंकर शर्मा चंद्रवंशी सिंह फिरोजा बेगम मोहम्मद जलीय हुसैन शामिल थे

Related posts

यह मीडिया का नैतिक कर्तव्य है कि वह सच बताए और सच के अलावा कुछ भी न बताए” – उपराष्ट्रपति

rktvnews

उपराष्ट्रपति कल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर।

rktvnews

पिकअप ने युवक को कुचला, घटनास्थल पर मौत।

rktvnews

अवैध वसूली के खिलाफ नगर आयुक्त से मिला मछली व्यवसाई संघ का प्रतिनिधि मंडल।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल के कैंसर वार्ड व अत्याधुनिक कैंसर मशीन का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment