RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:12 वर्षीय बालक को बाल श्रम से मुक्त करा बाल कल्याण समिति दुमका के समक्ष किया गया प्रस्तुत।

चाइल्ड हेल्पलाइन के निःशुल्क नम्बर 1098 से किया गया था सहायता करने का अनुरोध।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 सितंबर।चाइल्ड हेल्पलाइन के निःशुल्क नम्बर 1098 से प्राप्त बाल श्रम की मामले की सूचना को चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मो० शमीम अंसारी के द्वारा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को सूचित किया गया था कि हंसडीहा चौक के निकट चौधरी नामक होटल में 12 वर्षीय बालक से नियोक्ता द्वारा बाल श्रम कराया जा रहा है। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए अविलंब टीम गठित कर मामले का सत्यापन करते हुए बालक का रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कराने का निर्देश दिया। गठित टीम द्वारा बालक का रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति की सदस्या किरण तिवारी ने कहा कि बाल श्रम से मुक्त कराये गये बालक को समिति ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 30 (1) के तहत मामले को संज्ञान में लेकर अपने देखभाल एवं संरक्षण में लिया। समिति ने अपने बयान में पाया है कि नियोक्ता द्वारा बालक से प्रातः तीन बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक होटल का सम्पूर्ण कार्य करवाया जाता था और कार्य कराने के ऐवज में मात्र दो हजार रूपये प्रति माह का पारिश्रमिक भुगतान किया जाता था। बालक के सर्वोत्तम हित को देखते हुए समिति ने आवश्यक कार्रवाई कर बालक को अगले आदेश तक के लिए बाल गृह (बालक) श्रीअमडा में आवासित किया है। साथ ही समिति ने पत्र जारी कर श्रम अधीक्षक दुमका को निर्देश दिया है कि नियोक्ता के विरुद्ध बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुकूल कानूनी कार्रवाई करें। रेस्क्यू टीम में डीसीपीयू से विजय कुमार कापरी, सीएचएल से मो० शमीम अंसारी, ग्राम ज्योति के मुकेश कुमार दुबे, पवन कुमार यादव, सनातन मुर्मू एवं थाना हंसडीहा के पुलिस पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

डॉ अनिल को मिला तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र वर्ष 2023 के लिए मानद फेलोशिप।

rktvnews

प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर औंधे मुँह गिरे जिला पार्षद व उनके समर्थक पंचायत समिति सदस्य।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर गिद्धौर प्रखंड, चतरा, व पत्थलगडा प्रखण्ड के बिरहोर टोला में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

गैर-सरकारी वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अवकाश नकदीकरण पर टैक्स छूट की बढ़ी हुई सीमा अधिसूचित।

rktvnews

एपीडा ने यूनाइटेड किंगडम को झारखंड से ताजे आमों के पहले निर्यात को सुगम बनाया।

rktvnews

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment