RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका द्वारा संकुल साधन सेवियों पर की गई कार्रवाई का दिखा आज असर,जिला शिक्षा कार्यालय सहित सभी प्रखंड संसाधन केंद्र खुले रहे।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)31 अगस्त।जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका भूतनाथ रजवार के द्वारा कल आयोजित बैठक में संकुल साधन सेवियों पर की गई कार्रवाई का असर आज स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आदेशानुसार आज जिला शिक्षा कार्यालय सहित सभी प्रखंड संसाधन केंद्र खुले रहे, जहां मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना को विशेष फोकस कर कार्य संपादित किया गया।
कल तक जहां 3290 विद्यालय पंजीकृत थे, वहीं आज संख्या बढ़कर 4500 से अधिक हो गई। रानीश्वर, गोपीकांदर, काठीकुंड एवं मसलिया प्रखंड में शत-प्रतिशत विद्यालयों का पंजीकरण सुनिश्चित कर लिया गया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने कहा कि यदि सभी संकुल ईमानदारी व तत्परता से कार्य करें तो बिना कार्रवाई के ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाह कर्मियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। “आप बेहतर कार्य करेंगे तो विभाग की ओर से आपको पुरस्कृत भी किया जाएगा, किंतु काम में लापरवाही करने वालों को या तो कार्य करना होगा या कार्य छोड़ना होगा,” उन्होंने कहा।
जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम ने कहा कि यदि गोपीकांदर जैसा दूरस्थ प्रखंड उत्कृष्ट कार्य कर सकता है तो दुमका मुख्यालय प्रखंड का पीछे रहना शोभनीय नहीं है। इससे जिले की छवि प्रभावित होती है।
अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यदि सभी मिलकर लगन और परिश्रम से कार्य करें तो जिले की रैंकिंग अवश्य बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि कई बार निर्देश देने के बाद भी सुधार नहीं होने पर विभाग को कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ता है। “जो कार्य बीईईओ एवं बीपीओ स्तर से होना चाहिए, उसे जिला स्तर से करना पड़ रहा है, जो उचित नहीं है।

Related posts

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, नागरिकता के साथ मिली पहचान -जिला कलक्टर ने 14 पाक विस्थापितों को प्रदान की नागरिकता

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की अवैध खनन रोकथाम की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:गंगा नदी मे डूबने से दो युवको की मौत के बाद बड़हरा विधायक परिवार को सांत्वना देने पह़ुचे।

rktvnews

उज्जैन:सोमवती अमावस्या पर अवंतिकानाथ श्री महाकालेश्वर भगवान की राजसी ठाठ-बाट से निकली राजसी सवारी।

rktvnews

भोजपुर: एससी-एसटी कांड का 60 दिनो के अंदर निस्तारण करें अनुसंधानकर्ता: एसपी प्रमोद कुमार यादव

rktvnews

उमरिया:वृहद विधिक जागरूकता शिविर संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment