RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई सभी लापरवाह कर्मियों का वेतन बंद।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)30 अगस्त।आज जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका भूतनाथ रजवार ने शिक्षा विभाग की मैराथन समीक्षा की । इसमें सावित्री बाई फूले, प्री मेट्रिक छात्रवृति, पाठ्य पुस्तक खेल सामग्री एवं साइकिल वितरण एक पेड़ मां के नाम,मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना बैंक खाता आधार पंजीयन आदि की बिंदुवार समीक्षा की। इन बिंदुओं पर कार्य में पीछे रहने वाले संकुल साधन सेवी प्रखंड साधन सेवी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी का कार्य पूर्ण होने तक उनका वेतन स्थगित कर दिया।जिन कर्मी का कार्य अत्यधिक नीचे है उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा के क्रम में जामा, जरमुंडी, मसलिया, सरैयाहाट आदि प्रखंड कार्य पूरा करने में सबसे नीचे पाए गए। जिन निजी स्कूलों ने एक पेड़ मां के नाम यू डायस मुख्य मंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना जैसे कार्य करने में लापरवाही कर रहे हैं उनके विरुद्ध निबंधन खत्म करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों के कारण जिले के रैंकिंग नीचे जा रहा है उनके शिक्षकों एवं जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निजी स्कूलों को भी चेतावनी दी कि वे शिक्षा विभाग के किसी कार्य में लापरवाही नहीं कर सकते हैं अन्यथा उनके विद्यालय को बन्द कराने की कार्रवाई करने के लिए विभाग बाध्य होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अच्छे कार्य करने एवं शत प्रतिशत उपलब्धि के लिए मसलिया के सीआरपी भावेश झा, सरैयाहाट के उदय कुमार दत्ता एवं शिकारीपाड़ा के पंकज कुमार की प्रशंसा की एवं उन्हें प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिंहा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुंदर मोदक सहित सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, जिले के सभी संकुल साधन सेवी उपस्थित थे।

Related posts

डायरिया रोग के फैलने की सूचना पर आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा राहत व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

rktvnews

अग्रसेन भवन में एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग सख्त!लगातार देर रात तक चल रही है जांच व छापेमारी अभियान।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त द्वारा सुनी गई जनता दरबार के माध्यम से आए हुए आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने मीडिया को संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर : विविध संस्कृति, परंपरा के बावजूद हम एक हैं और एक रहेंगे : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment