RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को किया जा रहा है जागरूक।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)29 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभान्वित लाभुकों का शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के साथ आपूर्ति विभाग द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन व जागरूकता रथ का संचालन जिले सभी पंचायतों में किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रचार रथ व नुक्कड़ नाटक की टीम जिले के प्रखंडों व गांवों में भ्रमण कर आमजन को खाद्य, सार्वजनिक वितरण तथा उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहा है। साथ ही लाभुकों को विभागीय योजनाओं के साथ-साथ अयोग्य लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ी किये जाने की स्थिति में दंडात्मक प्रावधान, वन नेशन-वन राशन कार्ड के तहत सुविधा, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तथा पीजीएमएस पोर्टल के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को विभाग द्वारा संचालित झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा, मुख्यमंत्री नमक वितरण, मुख्यमंत्री दाल वितरण, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण व चीनी वितरण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी जा रही है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है। साथ ही प्रचार रथ व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पीवीटीजी, आपूर्ति शृंखला, दुर्गम व पहाड़ी, हाट बाजार, चौक चौराहों व चिह्नित स्थलों पर आमजनों को जागरूक कर रहा है।

आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों के पंचायतों में जागरूकता रथ कर रहा है प्रचार-प्रसार

इसके अलावा कार्यक्रम के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे अंत्योदय योजना, खाद्य सुरक्षा एवं ग्रीन कार्ड के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। इन कार्डों में कितना आवंटन है और किन दर पर लाभुकों को प्रदान किया जाएगा इससे जुड़ी जानकारी भी दी जा रही, ताकि उनको सही लाभ मिल सके। साथ ही दुकानदार द्वारा उपर्युक्त वस्तुओं का वितरण निर्धारित मात्रा एवं दर पर नहीं किये जाने पर लाभुक टॉल फ्री नंबर- 18002125512 एवं 1967 पर शिकायत कर सकते है।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नव नियुक्त मुख्य सचिव से की भेंट।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:रिसर्च स्कॉलर पूजा कुमारी को मिला अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बेस्ट पोस्टर अवार्ड।

rktvnews

जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न!लगभग 10 करोड़ की लागत से 100 से ज्यादा योजनाएं की गई अनुमोदित।

rktvnews

पटना:आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी एवं सुमित्रानंदन पंत जयंती समारोह का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: 30 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में बाइक व 120 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज धराया।

rktvnews

Leave a Comment