RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 अगस्त।चतरा समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आज उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ उपस्थित हुए।
उपायुक्त ने आमजनों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार भटकना न पड़े और प्रशासनिक स्तर पर उन्हें समयबद्ध राहत मिले।
आज प्रस्तुत मामलों में भूमि विवाद, राशन कार्ड निर्गत एवं सुधार, शिक्षा विभाग से जुड़े विषय, अबुआ आवास योजना से संबंधित शिकायतें, दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकल उपलब्ध कराने की मांग, सड़क एवं बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे, मईया सम्मान योजना तथा वृद्धा पेंशन से जुड़े मामले प्रमुख रहे। जनता दरबार के सफल संचालन में जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला क्रीड़ा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्राप्त शिकायतों के पंजीकरण एवं वर्गीकरण की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। इससे शिकायतों के त्वरित संकलन और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने में सुविधा मिली।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि जनता को त्वरित राहत मिल सके। उपस्थित आमजनों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि जनता दरबार से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी तक पहुँचाने का अवसर मिलता है, जिससे समाधान की उम्मीद और भी प्रबल होती है।
गौरतलब है कि जिले में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याओं को सीधे उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं और प्रशासन द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

Related posts

महेन्द्रगढ़:डीसी ने सुनी नागरिकों की समस्याएं।

rktvnews

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता: 270 करोड़ रुपये की लागत वाले 6 मेगावाट मध्यम गति के समुद्री डीजल इंजन के डिजाइन और विकास के लिए परियोजना स्वीकृति आदेश पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

भोजपुर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नगर रामनवमी समिति ने निकाला विरोध मार्च,पुतला किया दहन।

rktvnews

भोजपुर को मिला नया जिलाधिकारी, मनेश कुमार मीणा ने संभाला पदभार।

rktvnews

पटना:पाकिस्तानियों के खून में है धोखा देना: राजेश निराला

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्वक मनाये जाने के उद्देश्य से की शांति समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment