RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:कठलिया आजीविका महिला संकुल संगठन में वार्षिक कार्य योजना पर चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका(झारखंड )26 अगस्त।जिले के मसलिया प्रखंड के रांगा पंचायत स्थित कठलिया आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सखी मंडल की दीदियों को आगामी पाँच वर्षों के लिए विकासोन्मुखी वार्षिक कार्य योजना तैयार करने की प्रक्रिया से परिचित कराना था।
प्रशिक्षण मसलिया एवं दुमका सदर प्रखंड से आए प्रशिक्षक लखि चाँद एवं माकू सोरेन द्वारा संचालित किया गया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को यह सिखाया गया कि विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर वे कैसे अपने परिवार की आय बढ़ा सकती हैं और समृद्धि की ओर अग्रसर हो सकती हैं।
चार दिवसीय प्रशिक्षण में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, हक-अधिकार एवं सशक्तिकरण जैसे मुख्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सहभागी दीदियों ने सामूहिक विचार-विमर्श से वार्षिक कार्य योजना, गतिविधि कैलेंडर एवं बजट प्रस्ताव तैयार किया।
इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नवीन कुमार श्रीवास्तव, सामुदायिक समन्वयक सुबोध मंडल, ब्लॉक एंकर पर्सन श्रीकांत शर्मा सहित कठलिया संकुल संगठन की OB सदस्य एवं महिला संगठन की EC सदस्याएं उपस्थित थीं।

Related posts

सुनो नहरों की पुकार : जनजागरण अभियान।

rktvnews

मिट्टी के दीये जलाएँ, प्रदूषण को दूर भगाएँ और परंपरा भी जीवंत बनायें।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 2023 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ वार्ता की; भारत के प्रशासनिक परिवर्तन और 2047 में विकसित भारत के विजन के बारे में बताया।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने सिपाही की मौत पर छपी खबर का किया खंडन, कहा छुट्टी नहीं मिलना नहीं थी वजह।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव के उपस्थिति में किया EVM /VVPAT वेयर हॉउस का त्रेमासिक आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment