RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: विधायक जी बड़हरा की जनता को आकर बताएं इनकी समस्याओं को ले सदन में क्यों नहीं उठाई एक बार भी आवाज : मनोज सिंह

धरना को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह

बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर राजद का बाढ़ राहत से वंचित प्रभावित परिवारों एवं प्रभावितों के मुआवजे सहित अन्य 6 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 अगस्त।आज बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर बाढ़ प्रभावितों के समर्थन में राजद द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह एवम् मंच संचालन बड़हरा के प्रखंड अध्यक्ष जयराम यादव ने किया। धरना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों के राहत से वंचित एवं मुआवजे संबंधी था।

6 सूत्री की विशेष मांगे

1. बाढ़ प्रभावित लोगों का नया नाम जोड़ने।
2.
2. मुआवजा से वंचित बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने।

3. बाढ़ के दौरान हुई मौत पर सरकार द्वारा 25–25 लाख मुआवजा देने।

4. जो पंचायत बाढ़ प्रभावित रहते हुए भी बाढ़ प्रभावित घोषित नहीं हुआ,उस पंचायत को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने।

5. पूरे बड़हरा विधानसभा में बिजली की समस्या और लो–वोल्टेज की समस्या।

6. अंचल , प्रखंड में घोर अनियमितता को ख़त्म करने।

धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के साथ साथ बड़हरा के विधायक जी भी अचेतावस्था में चले गए है , जिन्हें बाढ़ पीड़ितों एवम् बड़हरा के आम आवाम की परेशानियों से कोई मतलब नहीं रह गया है । आजतक बाढ़ पर विधायक जी सदन में एकबार भी आवाज नहीं उठाए अगर उठाए है तो बड़हरा की जनता के प्लेटफॉर्म पर आकर बताना चाहिए। बड़हरा कि जनता जानना चाहती है और आपदा विभाग के प्रधान सचिव एवं मंत्री से मिले हो तो उन्हें बताना चाहिए केवल दोष दूसरे के माथे पर मढ़ देना और केवल उनका काम फेसबुक पर लाइव आकर झूठ बोलना रह गया है ।NDA के लोग केवल जात पात , धर्म मजहब करके राजनीति चमकाने का काम करते है बाढ़ और विकास से उनको कोई मतलब नहीं रह गया है ,बड़हरा की जनता आने वाले समय में विधानसभा के चुनाव में बाढ़ का हिसाब देगी।
विनोद चंद्रवंशी ने कहा की ये सरकार गरीबों, किसानों,दलितों की सरकार नहीं है । बाढ़ के नाम पर केवल लुट मचा रही है।
भीम यादव ने कहा कि आपदा जब जब आती है पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए लुट खसौट का अवसर बन जाता है, और बाढ़ पीड़ित मुआवजा से वंचित रह जाते हैं।
सालिक राय ने कहा की बाढ़ केवल कर्मचारियों के लिए लुट पाट का अवसर है।
कमलेश्वर प्रसाद ने कहा सरकार जल्द से जल्द इसपर करवाई करे नहीं तो ये धरना और विकराल रूप ले लेगा।
जयराम यादव ने कहा बाढ़ राहत का पैसा बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द मिले।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजद अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नन्द जी राय, सामाजिक कार्यकर्ता सालिक राय , पुर्व जिला परिषद वीर बहादुर सिंह,पूर्व मुखिया जय बाबू जी ,जीपी सदस्य भीम यादव , बड़हरा माले सचिव नन्द जी,धर्मेंद्र राय जिला महासचिव,राजद किसान प्रकोष्ठ प्रदीप सिंह चंदेल, कमलेश्वर प्रसाद मालाकर, प्रिंस ठाकुर राजद प्रखंड अध्यक्ष अतिपिछड़ा, रामातपस्य सिंह यादव,धर्मेंद्र राय, राजकुमार राय,अजीत यादव,मनोज राय, संजय सिंह,अजय चौधरी,अरुण कुमार राय,लक्ष्मण सिंह,आजाद ए भोजपुर संजय राय, रोहित सिंह,कमलावती देवी,राधमुनि कुंवर,गीता देवी,राजू यादव,आकाश पासवान, राहुल सिंह, विशाल साव,अमरजीत राम,फूलकुमारी देवी, सरोजा देवी,बबीता देवी एवम् बड़हरा विधानसभा की बाढ़ पीड़ित जनता मौजूद रही।

Related posts

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का राजस्थान भवन में भव्य स्वागत।

rktvnews

रेड क्रॉस की पहल पर लाचार मरीज को सदर अस्पताल में बेड उपलब्ध कराया गया!मरीजों की सेवा में तत्पर है अमरदीप कुमार जय

rktvnews

चतरा:ऑनलाइन व्यवस्था से चापाकल शिकायतों का त्वरित समाधान।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने रात्रि में किया नवादा थाना का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आपसी तालमेल एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं मतदान कर्मी : जिला निर्वाचन पदाधिकार

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर पहुंचे ग्राम पंचायत, आमजन की सुनी परिवेदनाएं, मौके पर ही जिला अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment