RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: अबुआ आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन, लाभुकों को मिली सौगात।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)23 अगस्त।आज कांडी प्रखण्ड के लमारी कला पंचायत में प्रधानमंत्री/अबुआ आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने उपस्थित होकर लाभुक परिवारों को उपहार स्वरूप गृह प्रवेश करवाया। नए घर में प्रवेश करते समय लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
पंचायत भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त श्री यादव ने सभी लाभुकों से संवाद स्थापित किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लाभुकों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और सभी को गृह प्रवेश की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण

कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने कांडी प्रखण्ड कार्यालय एवं बरडीहा प्रखण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी, स्टॉक रजिस्टर, अभिलेखों एवं कार्यालयीन व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त का संदेश

उपायुक्त ने कहा कि शासन की योजनाएँ जनता तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुँचे, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को लाभुकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।

Related posts

लौह एवं इस्पात क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए आरआईएनएल ने एपी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2024 प्रतियोगिता में स्वर्ण पुरस्कार जीता।

rktvnews

भोजपुर:बीएसएस कॉलेज बचरी पीरो में हुआ योगाभ्यास।

rktvnews

पुडुचेरी में केवीके के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन का आयोजन किया गया।

rktvnews

चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहरा रहा है तिरंगा : प्रधानमंत्री

rktvnews

दुमका:समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने की मांग को लेकर आरा में दिया गया धरना।

rktvnews

Leave a Comment