RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, अलीपुर व काठा तटबंधों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

यमुना किनारे बाढ़ नियंत्रण तैयारियों पर प्रशासन की सख़्त नज़र, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)20 अगस्त। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज खेकड़ा तहसील के अंतर्गत यमुना नदी के अलीपुर तथा काठा तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए तटबंधों की निरंतर निगरानी करने और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंधों की मज़बूती, संभावित रिसाव के बिंदुओं तथा बाढ़ सुरक्षा से जुड़े इंतज़ामों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जलस्तर वृद्धि के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाए। बाढ़ चौंकी लगातार क्रियाशील रहे।
गौरतलब है कि अलीपुर तटबंध पर यमुना का जलस्तर 209.65 मीटर दर्ज किया गया है जिसके दृष्टिगत जिले में 12 बाढ़ चौकियाँ सक्रिय हैं, जहां कर्मचारियों को चौकसी के साथ तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति पर नज़र रख रहा है, जिससे यमुना के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है। उन्होंने तहसील प्रशासन और राजस्व टीम को समन्वय बनाकर कार्य करने और प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर गश्त लगाने के आदेश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी खेकड़ा निकेत वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने 73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 का उ‌द्घाटन किया।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:टीबी मुक्‍त अभियान को लेकर केंद्रीय टीम ने की जिला यक्ष्मा केंद्र व स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के भीमपट्टी के एक युवा के बाढ के पानी में डूबने से मौत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सुरक्षा व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान -मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ‘हिंदी पखवाड़ा 2026’ का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

पटना में राजकमल किताब उत्सव की शुरुआत, भारतीय नृत्य कला मंदिर में पाँच दिनों तक चलेगा उत्सव।

rktvnews

Leave a Comment