RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव 22 को आएंगे गढ़वा।

उपायुक्त का शुक्रवार को निर्धारित साप्ताहिक जनता दरबार एवं न्यायालयी कार्य स्थगित।

प्रधान सचिव करेंगे संवाद तथा योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)20 अगस्त।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा क्षेत्र भ्रमण के तहत 22 अगस्त 2025 को गढ़वा आएंगे। प्रधान सचिव जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-2 अंतर्गत संचालित की जा रही गतिविधियों पर जलसहिया, मुखियागणों तथा पंचायत सचिव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ संवाद करेंगे। साथ ही पेयजलापूर्ति योजनाओं एवं ओडिएफ प्लस की प्रगति की पंचायतवार एवं प्रखंडवार समीक्षा करेंगे।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव के आगमन को लेकर गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आवश्यक तैयारी करते हुए बैठक में उपस्थित होने एवं सभी संबंधित प्रतिभागियों को संवाद कार्यक्रम में भाग लेने हेतु निर्देशित किया है।
गढ़वा जिला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव के आगमन, संवाद कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक के मद्देनजर उपायुक्त गढ़वा का शुक्रवार को निर्धारित साप्ताहिक जनता दरबार तथा न्यायालयी कार्य को स्थगित रखा गया है।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने बड़हरा विधानसभा के मंडल अध्यक्षो और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकताओं संग की बैठक।

rktvnews

संवेदना मानव की मौलिक प्रकृति : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

बिहार: बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन से संबंधित बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 अक्टूबर 25

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बरगद, करंज, जामुन, अमरूद, पीपल और मौलश्री के पौधे रोपे।

rktvnews

आजमगढ़:जिला मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment