RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

पश्चिमी चंपारण:साक्ष्य से मुकरने पर बड़ी कार्रवाई,शिक्षक सुनील साह निलंबित,अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)20 अगस्त।पंचायत चुनाव-2016 से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में शिक्षक  सुनील साह पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया है।

घटना की पृष्ठभूमि

वर्ष 2016 में नरकटियागंज प्रखंड के गोखुला पंचायत अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-347 पर शिक्षक श्री सुनील साह को पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया था। मतदान के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न की। समझाने-बुझाने पर भी वे नहीं माने और जबरन मतदान कक्ष में प्रवेश कर मतदान पेटी में नारंगी रंग डाल दिया। इतना ही नहीं, पेटी को चापाकल के नीचे ले जाकर उसमें पानी भी भर दिया गया। इस गंभीर घटना पर तत्कालीन पीठासीन पदाधिकारी श्री साह ने शिकारपुर थाना में ब्रजेश प्रसाद एवं अन्य आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी संख्या 18/2016 दर्ज कराई थी।

गवाही के समय पलटे

सहायक अभियोजन पदाधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के न्यायालय में 23 मई 2025 को गवाही की तारीख तय थी। इस दौरान सूचक के रूप में उपस्थित सुनील साह ने अदालत में अभियुक्तों की पहचान करने से इंकार कर दिया। उनके इस रवैये से न केवल सरकार का पक्ष कमजोर हुआ बल्कि अभियुक्तों को भी कानूनी लाभ पहुंचा।

जिला पदाधिकारी का सख्त रुख

जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने सहायक अभियोजन पदाधिकारी की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में कर्तव्यपालन से जुड़ी लापरवाही व असहयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी आधार पर श्री साह को निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

प्रशासन का संदेश

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवक का कर्तव्य है कि वह न्यायालय व प्रशासन के समक्ष सत्य को प्रस्तुत करे। गवाही से पलटना और अभियुक्तों की पहचान से इंकार करना सेवा आचरण नियमावली का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी सरकारी कर्मी अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटे।

Related posts

मध्यप्रदेश:झाँसी में होगा बुंदेली शेफ सीज़न 2 का ग्रैंड फिनाले, पांच फाइनलिस्ट होंगी आमने-सामने।

rktvnews

भोजपुर:तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल 35 मेडल लेकर चैंपियन, जिसमें 24 मेडल भोजपुर को।

rktvnews

भोजपुर उपविकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने संभावना विद्यालय के सम्मान समारोह में परीक्षा में अव्वल बच्चो को किया सम्मानित।

rktvnews

बिहार:राज्य में उत्पादित खाद्यन्नों के भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार गोदामों का करा रही निर्माण: सहकारिता मंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की।

rktvnews

लेह में नागर विमानन बुनियादी ढांचे की विकास परियोजना का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment