RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने बालू घाटों की नीलामी को लेकर बैठक की, नीलामी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश।

नीलामी की पूरी प्रक्रिया विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप की जाएगी।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )19 अगस्त।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने झारखंड बालू खनन की नियमावली 2025 के तहत कैटेगरी-2 के बालू घाटों की नीलामी को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। उन्होंने कहा कि नीलामी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरी हो सके। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ नीलामी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और आगामी कार्य योजना पर सहमति बनी। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान 10 जून से 15 अक्तूबर तक एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नदी तल से बालू उठाव व परिवहन पूरी तरह बंद रखना है। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन पर शत-प्रतिशत रोक लगाने का निर्देश दिया। बैठक में पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला खनन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में फाईलेरिया उन्मूलन (सर्वजन दवा सेवन ) कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

सारण:सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी के आरोप में एक गिरफ्तार।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में विकास के एक साल : कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने साझा कीं उपलब्धियां।

rktvnews

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 (केआईडब्‍ल्‍यूजी) का उद्घाटन समारोह आज लेह के एनडीएस स्टेडियम में आयोजित।

rktvnews

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: उर्दू विधार्थी प्रोत्साहन राशि योजना अंतर्गत उर्दू भाषी विद्यार्थियों के बीच वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment