RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 42 प्रकरणों में 13 का हुआ मौके पर निस्तारण।

जनहित के मुद्दों पर जिलाधिकारी का सख्त रुख,कहा, ‘जनता को बार-बार न आना पड़े’।

गंभीरता के साथ शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता के साथ करें।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)19 अगस्त। जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने स्वयं बागपत तहसील में पहुँचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “संपूर्ण समाधान दिवस केवल सुनवाई का मंच नहीं, बल्कि जनता को त्वरित और संतोषजनक समाधान दिलाने का प्रयास है।”
बागपत तहसील में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 08 का मौके पर ही निस्तारण हुआ। इसी प्रकार खेकड़ा तहसील में 09 प्रकरण आए, जिनमें से 04 का तत्काल समाधान किया गया। वहीं बड़ौत तहसील में 09 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं और 13 का निस्तारण तत्काल संभव हो सका।
शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व, बिजली, नगर विकास, पेंशन और पुलिस प्रशासन से जुड़े रहे। ग्रामीणों ने अवैध कब्ज़ों, भूमि विवादों, साफ-सफाई और पेयजल की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित प्रकरणों पर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित हो तथा प्रगति रिपोर्ट भी नियमित प्रस्तुत की जाए।
डीएम ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि विभागीय समन्वय में सुधार लाए और सुनिश्चित करे कि “जनता को बार-बार एक ही समस्या लेकर न आना पड़े। यदि किसी प्रकरण पर लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि समाधान दिवस तभी सार्थक होगा जब जनता को वास्तविक राहत मिले। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फरियादियों को भी आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याएँ तथ्यों और साक्ष्यों सहित रखें, जिससे उनका समाधान और भी आसान हो सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा ,तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ,अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:आदिवासी बहुल 34 गांवों में जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान।

rktvnews

बंगाल की राजनीति को ध्रुवीकृत करने का एक ऊंचा तमाशा।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने महिला सैनिकों, नौसैनिकों और वायु सैनिकों के लिए उनके अधिकारी समकक्षों के समान मातृत्व, शिशु देखभाल और शिशु गोद लेने की छुट्टियों के प्रावधान को स्वीकृति दी।

rktvnews

हम लोगों की एकजुटता से भाजपा मे घबराहट : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज आंध्रप्रदेश के कुरनूल में 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की भगवान श्री राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया

rktvnews

गया: बिहार प्रदेश जदयू द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन।

rktvnews

Leave a Comment