RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विभिन्न भागों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)18 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक, टेक्निकल ब्लॉक, लैब, प्रशासनिक भवन, क्लास रूम सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी ली।
क्लास रूम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग अच्छे से पढ़ाई करें और अपने उद्देश्य को प्राप्त करें।
संस्थान के द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन तथा कम्प्यूटर की शिक्षा बाजार से काफी कम दर पर दी जा रही है। इसके कम फीस होने से समाज के कमजोर वर्गों के छात्र भी प्रबंधन एवं कम्प्यूटर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लाभान्वित हो रहे हैं तथा कॉरपोरेट वर्ल्ड में अपना स्थान कायम कर रहे हैं। काफी संख्या में बिहार राज्य स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना से आच्छादित छात्र संस्थान में नामांकित हैं। संस्थान के सारे कोर्स AICTE से मान्यता प्राप्त है तथा संस्थान आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना से सम्बद्ध है। संस्थान में पूर्णतः क्रियाशील Start-up Cell है जो कि भावी उद्यमियों का प्रशिक्षण एवं उद्योग स्थापित किये जाने हेतु Mentoring का कार्य करता है।

Related posts

मोतिहारी डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:शतरंज प्रतियोगिता में जीत पर जेजे कालेज की प्राचार्य ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

बीडीओ ने दी शाहपुर की जनता को होली की शुभकामनायें।

rktvnews

28 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

हनुमामगढ़:जिले में होम वोटिंग शुरू, पहले दिन 673 मतदाताओं ने किया मतदान।

rktvnews

हनुमानगढ़:बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए मतदाता जागरूकता शिविर।

rktvnews

Leave a Comment