RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : एसआरपी कॉलेज मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 अगस्त। एस आर पी कॉलेज फतेहपुर मे 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए काॅलेज के प्राचार्य अजय कुमार ने कहा कि आज देश हर मोर्चे पर दुनिया भर मे अपनी धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र मे कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी सदस्यों के सहयोग एवं मेहनत के बल पर अपना महाविद्यालय भी प्रगति के रास्ता पर चल रहा है। साथ ही सभी सदस्य से सहयोग मिलता रहे l
महाविद्यालय के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद राय ने कहा कि ये दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान की भी याद दिलाता है जिन्होंने बड़ी-बड़ी कुर्बानियाॅ देकर भारत माता की बेड़ियां काटीं थीं। उन्होंने कहा कि आज मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूँ जिन्होंने भारत को आजाद कराने का सपना देखा और जिन्होंने खुद के प्राण न्यौछावर कर दिए ताकि हम एक स्वतंत्रत भारत में सांस ले सकें। वरीय शिक्षक लक्ष्मण कुमार ने कहा कि वैसे तो स्वतंत्रता दिवस का जश्न देश के हर इलाके में मनाया जाता है लेकिन भारत सरकार का भव्य और प्रमुख आयोजन दिल्ली के लाल किले पर होता है। इस दिन हर जगह प्यारा तिरंगा शान से अपना मस्तक ऊंचा किए हवा में लहराता दिखता है। मोहित कुमार ने कहा कि आज हम यहाॅ अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए जुटे हैं। 15 अगस्त 1947 का दिन हमारे देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा गया है। इस शुभ दिन पर हमें सैंकड़ों सालों की दासता से मुक्ति मिली थी। इसलिए यह दिवस राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा। साथ ही मौके पर उपस्थित पंकज कुमार, बबीता कुमारी, शबनम कुमारी, अर्चना सिन्हा, राम नरेश सिंह, रामअवतार वर्मा आदि ने भी अपने- अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे अजीत कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार, रंजीत सिंह, दोलन कुमार, संजय कुमार ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर अनेकों छात्र छात्राओं एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे l

Related posts

व्यंग्य 🤪हिंदू पानी, मुसलमान पानी!

rktvnews

जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत तमिलनाडु से काशी पहुंचा पांचवां दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

आपदा एवं विकासात्मक कार्यों तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस के जिला कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment