RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जातीय गणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द।

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)20 मई। भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद अहसन ने जातीय गणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को रद्द करते हुए शिक्षकों को 24 घंटे के अंदर अपने संबंधित मूल विद्यालय में योगदान करने का फरमान जारी किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शाहपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर ने बताया कि बहुत सारे शिक्षक जातीय गणना कार्य में प्रतिनियुक्त किए गए थे। जातीय गणना कार्य पर न्यायालय द्वारा फिलहाल रोक लगाए जाने के कारण जातीय गणना कार्य बंद है। जातीय गणना कार्य बंद होने के बावजूद भी शिक्षकों ने अपने मूल विद्यालय में योगदान नहीं किया है और प्रति नियोजित स्थल पर ही बने हुए हैं। ऐसी स्थिति में विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य बाधित हो रहा है। छात्रों के हित को देखते हुए सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को आदेशित किया गया है कि वे 24 घंटे के अंदर अपने मूल विद्यालय में योगदान करें। उन्होंने कहा कि जातीय गणना में प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों का मई माह का वेतन विद्यालय में योगदान करने के उपरांत ही देय होगा। विदित हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर द्वारा बार-बार  प्रतिनियोजन रद्द करने से संबंधित आदेश निकालने के बावजूद भी बहुत से शिक्षक एवं शिक्षिका यथास्थान प्रतिनियोजन पर बने हुए हैं जो वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना है।

Related posts

श्री पी उपाध्याय, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया ।

rktvnews

केंद्रीय आयुष मंत्री ने लोगों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद, सुप्रजा, वयोमित्र पर आयुष कार्यक्रम मजबूत करने का आह्वान किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 फरवरी 24

rktvnews

जबलपुर:जनता दल (यू) मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल करेंगे बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार,पटना हुए रवाना।

rktvnews

SEBI ने अडानी महाघोटाले के प्रमुख खिलाड़ियों की कर ली है पहचान: जयराम रमेश

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में NDRF के 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment